भाजपा की घोषणापत्र समिति का एलान, राजनाथ सिंह के हाथों में कमान, यहां देखे सूची..

नई दिल्ली। Lok Sabha elections 2024 भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए आज घोषणापत्र समिति का एलान कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस समिति का एलान किया है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषित घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष राजनाथ सिंह को बनाया गया है, वही निर्मला सीतारमण को समिति का संयोजक बनाया गया है।

संवाद 24 के व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..

Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

27 सदस्यीय समिति की घोषणा, मप्र से सिर्फ दो सदस्य

भाजपा की घोषणापत्र समिति में अलग-अलग राज्यों से 27 सदस्यों को शामिल किया गया है। महाराष्ट्र से पीयूष गोयल को सह संयोजक बनाया गया है। वहीं,  अर्जुन मुंडा, भूपेंन्द्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल, वसुंधरा राजे, शिवराज सिंह चौहान आदि के नाम भी शामिल हैं।

इस समिति में कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को भी शामिल किया है। बिहार से रविशंकर प्रसाद और सुशील मोदी सदस्य बनाये गए। वहीं, ओपी धनखड़ और मनजिंदर सिंह सिरसा को भी इसमें शामिल किया गया है।

भाजपा की घोषणा पत्र समिति के सदस्यों की सूची यहां देखे..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!