न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर ने बीते दिन को अनोखी और यादगार शाम देखी। यहां “शिव” और “शंभो” के मंत्रोच्चार के साथ टाइम्स स्क्वायर की बिग स्क्रीन पर महाशिवरात्रि का वीडियो प्रसारित किया गया, जिसके बाद वहां मौजूद हर एक शख्स झूमने लगा।
न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर ने विगत दिन अनोखी और यादगार शाम देखी। यहां “शिव” और “शंभो” के मंत्रोच्चार के साथ टाइम्स स्क्वायर की बिग स्क्रीन पर महाशिवरात्रि का वीडियो प्रसारित हुआ। सद्गुरु की झलक के साथ महाशिवरात्रि का वीडियो स्क्रीन पर जैसे ही चला, न्यूयॉर्कवासी “हर हर महादेव” की धुन पर जमकर थिरकने लगे।
एक्स पर वीडियो साझा करते हुए ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु ने पोस्ट किया, “न्यूयॉर्क के टाइम्सस्क्वायर पर महाशिवरात्रि का भव्य स्वागत ! दुनिया मानव क्षमता को बढ़ाने और परिवर्तन के अवसर के उत्सव के रूप में शिव की महान रात के महत्व को समझ रही है।
टाइम्स स्क्वायर पर इस भव्य वीडियो आयोजन के 140 मिलियन से अधिक लोग साक्षी बने। सद्गुरु के साथ महाशिवरात्रि वीडियो आयोजन ने दुनिया में सबसे प्रतीक्षित वार्षिक आयोजनों में स्थान हासिल कर लिया है। इस वर्ष भी, महाशिवरात्रि पर रात भर चलने वाले समारोहों में सद्गुरु द्वारा निर्देशित उत्सवपूर्ण संगीत और मंत्रमुग्ध नृत्य प्रदर्शन होंगे। यह भव्य आयोजन 8 मार्च शाम 6 बजे से 9 मार्च सुबह 6 बजे तक दुनिया भर की 22 भाषाओं में सद्गुरु के यूट्यूब चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा।