जेजेपी भाजपा की ‘बी टीम’ नहीं बल्कि बेंच पर बैठने वाले भाजपा के रिजर्व खिलाड़ी है – वीरेंद्र सिंह

जींद।  विगत दिनों भाजपा से त्यागपत्र देकर कांग्रेस में शामिल होने वाले हरियाणा के हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह के बाद अब उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी जल्द ही कांग्रेस में वापसी कर सकते है। शुक्रवार को वीरेंद्र सिंह ने उक्त दावा करते हुए राजनीतिक हलको में खलबली मचा दी है।

जानकारी के मुताबिक़ जींद के 40 फीटा रोड पर स्थित पूर्व सरपंच हवा सिंह करसिंधु के निवास पर पहुंचे थे जहां दाड़न खाप प्रधान सूरजमल श्योकंद ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सिंह ने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट किया की वे जल्द ही अपने समर्थको के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जिस दिन वह कांग्रेस में शामिल होंगे उस दिन उनके साथ हरियाणा के दो मौजूदा विधायक भी कांग्रेस में शामिल होंगे। ये विधायक कौन होंगे इस बारे में बताने से इंकार करते हुए कहा कि जब ये कांग्रेस में शामिल होंगे तो अपने आप पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूटा और नई सरकार बनी तो गठबंधन न होते हुए भी गठबंधन नजर आ रहा था। उन्होंने दावा करते हुए कहा की जेजेपी भाजपा की बी टीम नहीं बल्कि बेंच पर बैठने वाले रिजर्व खिलाड़ी है। आगे उन्होंने कहा की जिस तरह से मैचों में रिजर्व खिलाड़ी टीम में रखे जाते हैं उसी भूमिका में जेजेपी आज नजर आ रही है। बीजेपी जिसे चाहेगी उसे ही जेजेपी लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार बनाएगी।

संवाद 24 के व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..

Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

लाखो समर्थकों के साथ शामिल होंगे वीरेंद्र सिंह

चर्चा करते हुए सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने यदि उनके कहे अनुसार हरियाणा में कार्यक्रम रखा तो उनके साथ लाखों की संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होंगे। कार्यक्रम अगर दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में हुआ तो वहां हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। ऐसे में कांग्रेस में शामिल होने की तिथि और स्थान हाईकमान ही तय करेगा।

केजरीवाल को गिरफ्तार करके भाजपा ने की है लोकतंत्र की हत्या

उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। भाजपा जमीनी स्तर पर खुद को मजबूत नहीं कर पाई है। भाजपा सरकार के दस साल के शासनकाल से हर कोई तंग है। हर किसी को पोर्टल के चक्कर में उलझा कर रख दिया। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में मिली जीत, राम मंदिर के बाद जो भाजपा का जो ग्राफ बढ़ा था वो अब गर्त में जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी, कांग्रेस पार्टी के खातों को सीज करना और इलेक्टोरल बॉन्ड की सच्चाई के सामने आने के बाद देश की जनता सब सच्चाई जान चुकी है। ये तीनों मुद्दे भाजपा सरकार की हार का मुख्य कारण बनेंगे। उन्होंने कहा की इंडिया गठबंधन एक विपक्ष का संयुक्त रूप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!