सुहानी के निधन पर सकते में बॉलीवुड, जताया शोक
मुंबई। आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में यंग बबीता फोगाट की भूमिका निभाने वाली सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में शनिवार 17 फरवरी की सुबह निधन हो गया. वे एम्स (नई दिल्ली) में अपना उपचार करवा रही थीं। जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस के शरीर में पानी भर जाने के बाद, उन्हें दवाई दी गई थी, जिसका उनके शरीर पर रिएक्शन हुआ, जो कि असामयिक मौत का कारण बनी।
वायरल हो रहा ‘दंगल गर्ल’ का आखिरी पोस्ट, क्या इस शब्द में छिपा था मौत का इशारा
आपको आमिर खान की दंगल मूवी में नजर आईं नन्हीं सुहानी भटनागर याद ही होंगी. महज 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह कर जाने वालीं सुहानी भटनागर को क्या अपनी मौत का अहसास पहले ही हो चुका था, पिछले कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था, जिसके बाद आज ये बुरी खबर आई कि सुहानी भटनागर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। ऐसे हालात में उनका एक पुराना इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा। जिसका कैप्शन देखकर ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या उन्हें ये अहसास हो गया था कि उनकी जिंदगी में कुछ बुरा घटने वाला है।
ये था सुहानी का आखिरी पोस्ट…..

सुहानी के दुनिया से रुखसत होने के बाद उनकी एक इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रही है और चर्चा का विषय बनी हुई है। सुहानी भटनागर ने इस पोस्ट में कुछ बेहद खूबसूरत फोटोज पोस्ट की थीं. लेकिन कैप्शन के नाम पर सिर्फ एक ही शब्द लिखा था और ये शब्द था नवंबर… नवंबर लिखने के बाद उन्होंने इसके आगे प्रश्नवाचक ? मार्क भी लगाया था। जिसे देखकर लगता है कि वो इस महीने से जुड़ा कोई इशारा कर रही हों. शायद उन्हें ये अहसास हो गया था कि स्वस्थ जिंदगी बिताते हुए ये उनका आखिरी महीना है और आखिरी पोस्ट है।

सुहानी के असमय निधन पर फिल्म ‘दंगल’ के के निर्देशक नितेश तिवारी, और आमिर खान ने फिल्म में यंग बबीता फोगाट की भूमिका निभाने वाली सुहानी भटनागर के अचानक निधन पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह खबर दिल दुखाने वाली है, वह बहुत खुशमिजाज इंसान थीं।
शरीर में भर गया था पानी
सुहानी भटनागर आखिरी दिनों में सेहत से जुड़े बुरे दौर से गुजर रही थीं। असल में कुछ समय पहले उनका एक्सीडेंट हो गया था और वो लगातार दवाएं ले रही थीं। इनमें से कुछ दवाएं शायद रिएक्ट कर गईं और उनके शरीर में पानी भर गया। जिसके चलते उनका इलाज जारी था, लेकिन गत शनिवार सुहानी भटनागर जिंदगी की इस लड़ाई में हार गई और अपने कई सपनों के साथ हमेशा के लिए दुनिया से चली गईं। बता दें कि कि साल 2016 में दंगल फिल्म में दिखीं नन्हीं सुहानी भटनागर अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्मों में काम करना चाहती थीं। इस बीच वो सोशल मीडिया पर फैन्स से हमेशा कनेक्ट रहीं।