भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में नए लोकायुक्त की नियुक्ति कर दी गई है। राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा न्यायमूर्ति सत्येन्द्र कुमार सिंह को मध्यप्रदेश का नया लोकायुक्त नियुक्त किए गया हैं। सत्येंद्र कुमार सिंह को पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से लोकायुक्त मध्यप्रदेश नियुक्त किया गया है। इस आशय का पत्र मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग की और से रंजना पाटने उप सचिव ने आदेश जारी किए हैं।