गजल गायक पंकज उधास का निधन, लंबी बीमारी से जूझ रहे थे सिंगर

मुंबई। सोमवार को मशहूर गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। 72 साल की उम्र में सिंगर ने 26 फरवरी 2024 को आखिरी सांस ली। कहा जा रहा है कि वे लंबी बीमारी से जूझ रहे थे।पंकज उधास के निधन की जानकारी उनके परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए खबर दी है। स्टेटमेंट में लिखा है- ‘बहुत भारी मन से, हम आपको पद्मश्री पंकज उधास के लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को दुखद निधन की जानकारी देते हुए दुखी हैं। पंकज किस बीमारी से जूझ रहे थे इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।’

ग़ज़ल गायक पंकज उधास के निधन पर गायक सोनू निगम ने प्रतिक्रिया देने वाले पहले लोगों में से थे, सोनू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “मेरे बचपन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आज खो गया है। श्री पंकज उधास जी, मैं आपको हमेशा याद करूंगा। यह जानकर मेरा दिल रोता है कि आप नहीं रहे। जीवन का हिस्सा होने के लिए आपका शुक्रिया। शांति.”

पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1980 में ‘आहट’ नाम से एक ग़ज़ल एल्बम जारी करके की थी। जल्द ही, वह भारत में ग़ज़ल संगीत का पर्याय बन गए। 

पंकज उधास गजल गायिकी की दुनिया में एक बड़ा नाम थे। उन्हें चिट्ठी आई है गजल से शोहरत मिली। यह गजल 1986 में रिलीज हुई फिल्म नाम में शामिल थी। पंकज ने कई गजलों को अपनी आवाज दी जिनमें ये दिल्लगी, फिर तेरी कहानी याद आई, चले तो कट ही जाएगा और तेरे बिन शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!