कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या है आज का उपाय, देखे आज का राशिफल – शनिवार, 24 फरवरी 2024

ज्योतिष डेस्क – हरदा

24 फरवरी 2024 शनिवार, आज माघी पूर्णिमा का दिन है। आज मेष राशि में गुरु। चंद्रमा का प्रवेश सिंह राशि में हो चुका है। केतु कन्या राशि में। मंगल और शुक्र मकर राशि में। सूर्य, बुध, शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। शनिवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। मेष, कुंभ, मीन वाले मनाएंगे जश्न, कन्या, मकर वालों का मन रहेगा परेशान, शनिदेव को करें प्रणाम

मेष राशि- ऐसे तो शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। बस भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। लिखने- पढ़ने में समय व्यतीत करें। प्रेम,संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा चल रहा है। सू्र्य को जल देते रहें। 

वृषभ राशि- ग्रह-कलह के संकते हैं। यद्यपि भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी, फिर भी घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम,संतान मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

कर्क राशि– स्वास्थ्य अच्छा है। वाणी पर नियंत्रण रखिएगा। निवेश पर नियंत्रण रखिएगा। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। तांबें की वस्तु दान करें।

सिंह राशि- ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध रहेंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें। 

कन्या राशि- मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम,संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। 

तुला राशि- आय के नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी रुपये, पैसे आएंगे। यात्रा का संयोग बनेगा। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। तांबें की वस्तु दान करें। 

वृश्चिक राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

धनु राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें। 

मकर राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य आपका थोड़ा नरम-गरम है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आनंददायक जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय। बड़ा आनंददायक जीवन गुजारेंगे। तांबें की वस्तु दान करें।

मीन राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!