खिरकिया। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी गुरुवार को हरदा जिले की खिरकिया तहसील में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करने आ रही है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कलम ने बताया की स्मृति ईरानी खिरकिया के लाल कुआँ चौक पर भाजपा के पक्ष में एक आम सभा को संबोधित करेंगी, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हेलीकॉप्टर से दोपहर 3:30 बजे खिरकिया पहुँचेगी। इसके बाद खिरकिया के लाल कुआँ पर भाजपा के पक्ष में एक आम सभा को संबोधित करेंगी। संतोष कलम ने सभी भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आम जनता को आमसभा में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

