काव्य लेखन प्रतियोगिता में खिरकिया की श्राविका रश्मि को प्रथम पुरूस्कार, खिरकिया के चार रचनाकारो ने जीता पुरूस्कार  

खिरकिया। श्वेताम्बर जैन संत अध्यात्म योगी आचार्य प्रवर पूज्य उमेश मुनि जी मसा के जीवन वृत पर आधारित काव्य लेखन प्रतियोगिता में खिरकिया नगर की चार महिला रचानाकारों ने पुरूस्कार जीतकर नगर को गौरान्वित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैन श्वेताम्बर समाज द्वारा आयोजित काव्य लेखन प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग 35 प्रतियोगियों ने भाग लिया था।

शुक्रवार को घोषित परिणामों के अनुसार प्रतियोगिता के घोषित 9 पुरूस्कार में से खिरकिया श्री संघ के चार रचनाकारों की रचनाए पुरूस्कार के लिए चयनित हुई है। इसमें प्रथम रश्मि श्रीमाल खिरकिया, द्वितीय रश्मि छाजेड़, तृतीय संगीता विनायका  रही। खिरकिया नगर की रचानाकार रश्मि श्रीमाल को प्रथम तथा संगीता विनायका  की रचना को तृतीय पुरूस्कार दिया गया, इसके अलावा नगर की महिला रचनाकार वंदना विनायका खिरकिया तथा दीपा जैन की रचनाओं को प्रोत्साहन पुरूस्कार के लिए चयन किया गया। इनके अलावा प्रफुल्ल चौपड़ा बड़वानी, अपेक्षा खटोड़, मनावर, पुष्पा नाहटा बड़वाह, सरोज गोलेछा सनावद की कविताऐं प्रोत्साहन पुरूस्कार के लिए चयनित हुई।  

प्रतियोगिता में विक्रमादित्य के सिंहासन पर 5 सुज्ञ विदुषी बहनों ने आरूढ़ हो प्रतियोगिता के परिणाम दिए। उन्होंने बताया की अध्यात्म योगी आचार्य प्रवर पूज्य उमेश मुनि जी मसा के जीवन वृत पर सभी रचनाकारों ने बहुत ही भाव प्रवणता से सभी 35 प्रतियोगियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। उन्होंने कहा की प्रतियोगिता तो केवल जरिया मात्र है, गुरु भगवंत के प्रति अपने भाव को व्यक्त करने का सभी ने इसमें महारथता हासिल की। सभी प्रतियोगियों ने शब्दों को, भावो को, भाषा में अति कुशलता से पिरोया है। सभी रचनाएं एक से एक बढ़कर है। बहुत ही सुंदर कविता रचकर भेजी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!