कांग्रेस का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा, देखे VIDEO..

हरदा। नगर में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओ का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया।। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित इस सम्मेलन की अगुवाई कांग्रेस के स्थानीय विधायक डॉ. आरके दोगने ने की। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओ ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से पिछले लोकसभा चुनाव में मिली हार पर गहन चिंतन किया वही विधानसभा चुनाव में जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर जीत को आधार बनाकर बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का रोड मैप तैयार किया गया है।

बैठक में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम, जिले के प्रभारी अवधेश सिसोदिया, जिलाध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, राजीव गांधी पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले, हरदा विधायक आरके दोगने, टिमरनी विधायक अभिजीत शाह समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। करीब चार घंटे चली इस बैठक में कांग्रेस पदाधकारियो ने इस चुनाव में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा की तर्ज पर रणनीति बनाकर चुनाव-प्रचार में जुटने का आवाहन किया।

कार्यकर्ता सम्मलेन को पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, प्रत्याशी रामू टेकाम, जिला प्रभारी अवधेश सिसोदिया, विधायक आरके दोगने, विधायक अभिजीत शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल, जिलाध्यक्ष ओम पटेल, हेमंत टाले, मोहन सांई, गोविन्द व्यास, शंकरसिंह सोलंकी, रानू दशरथ पटेल, महेश पटेल, संजय भायरे, संजय पस्टारिया, लखन सिंह मोर्य, दिनेश यादव आदि ने संबोधित किया। बैठक का संचालन ब्लाक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष गगन अग्रवाल ने किया।            

निष्कासित कांग्रेसीयों के भाजपा ज्वाइन करने पर चुटकी लेते दिखे कार्यकर्ता

कार्यकर्ता सम्मलेन के दौरान अधिकाँश कार्यकर्ताओं और वक्ताओं के बीच देश और प्रदेश के कई मुद्दे पर चर्चा होती रही पर इन सबके बीच कुछ स्थानीय कांग्रेसियों के निष्कासन और फिर उनके भाजपा ज्वाइन करने की चर्चा छाई रही, उल्लेखनीय है की विगत विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे कुछ स्थानीय नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया था, जिन्होंने विगत दिनों हरदा में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन में भाजपा का दामन थाम लिया, सम्मलेन के दौरान कुछ वक्ताओं ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा की अरसे बाद जिले में कांग्रेस के घर की ठीकठाक सफाई हुई है, वही अन्य ने कहा की ये निष्कासित लोगो ने हमेशा विरोधियों का साथ दिया है और कांग्रेस का नुकसान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!