ज्योतिष डेस्क – हरदा
आज का पंचांग – Panchang
आज 09 जून, 2024 रविवार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि है। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष तृतीया, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत क्रोधी 1946, ज्येष्ठ । आज महाराणा प्रताप जयंती हैं।
आज तृतीया तिथि 03:44 PM तक उपरांत चतुर्थी । नक्षत्र पुनर्वसु 08:20 PM तक उपरांत पुष्य । वृद्धि योग 05:20 PM तक, उसके बाद ध्रुव योग । करण गर 03:44 PM तक, बाद वणिज 03:54 AM तक, बाद विष्टि । आज राहु काल का समय 05:20 PM – 07:00 PM है । आज 02:07 PM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।
शुभ काल : अभिजीत मुहूर्त – 11:54 AM – 12:47 PM, अमृत काल– 05: 52 PM – 07:31 PM, ब्रह्म मुहूर्त- 04:05 AM – 04:53 AM
सूर्योदय 05:41 AM सूर्यास्त 07:00 PM चन्द्रोदय 07:55 AM चन्द्रास्त 09:58 PM
संवाद24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..
Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

आज का राशिफल – Rashifal Zodiac signs
Daily Horoscope 09 June 2024 Aaj ka Rashifal: आज 9 जून को रविवार है। रविवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। आज के दिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार मंगल स्वग्रही मेष राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, गुरु वृषभ राशि में। चंद्रमा मिथुन राशि में, सायं काल तक कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, स्वग्रही होंगे वहां पे। केतु कन्या राशि में। शनि स्वग्रही कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। आज के राशिफल के अनुसार मेष,सिंह, कुंभ, धनु राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पीली वस्तु रखें पास।
मेष राशि- संपन्नता बढ़ रही है। आरोग्यता बढ़ रही है। प्रेम संतान का साथ हो रहा है। व्यापार बहुत अच्छा हो रहा है। सूर्य को जल दें।
वृषभ राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबो में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान का साथ होगा। बहुत अच्छा समय रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। खर्च की अधिकता थोड़ा मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें और बच्चों से दूरी न बनाएं। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान बहुत अच्छा चल ही रहा है। आपका व्यापार भी बहुत अच्छा चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- सायं काल तक महत्वपूर्ण कार्यों को निपटा लें। एक-दो दिन के लिए थोड़ा सा मध्यम समय रहेगा। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृण होगी। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान का साथ है। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।
धनु राशि- सायं काल तक परिस्थितियां अनुकूल हैं। महत्वपूर्ण योजनाओं को निपटा लें। फिर एक-दो दिन तक थोड़ा खराब टाइम आएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- शत्रुओं का जो प्रकोप है, उससे दूर होंगे आप। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। प्रेम संतान अच्छा रहेगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।
मीन राशि- भावुक होके कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।