ज्योतिष डेस्क – हरदा
आज का पंचांग – Panchang
आज 02 जून, 2024 रविवार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि है। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष एकादशी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत क्रोधी 1946, बैशाख। आज है भद्रकाली जयंती और अपरा एकादशी ।
आज एकादशी तिथि 02:41 AM तक उपरांत द्वादशी । नक्षत्र रेवती 01:40 AM तक उपरांत अश्विनी । आयुष्मान योग 12:11 PM तक, उसके बाद सौभाग्य योग । करण बव 03:53 PM तक, बाद बालव 02:41 AM तक, बाद कौलव । आज राहु काल का समय 05:18 PM – 06:58 PM है । आज 01:40 AM तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।
शुभ काल : अभिजीत मुहूर्त – 11:53 AM – 12:46 PM, अमृत काल– 11:26 PM – 12:55 AM, ब्रह्म मुहूर्त- 04:04 AM – 04:52 AM
सूर्योदय 05:41 AM सूर्यास्त 06:58 PM चन्द्रोदय 02:10 AM चन्द्रास्त 02:52 PM
संवाद24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..
Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

आज का राशिफल – Rashifal Zodiac signs
Daily Horoscope 02 June 2024 Aaj ka Rashifal: आज 27 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। आज के दिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार सूर्य, बुध, शुक्र, गुरु वृषभ राशि में। मेष राशि में मंगल स्वग्रही। केतु कन्या राशि में। शनि कुंभ राशि में। चंद्रमा राहु का ग्रहण योग मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। आज के राशिफल के अनुसार मेष, कुंभ समेत इन 6 राशियों के जीवन में उथल-पुथल के संकेत, उतार-चढ़ाव संभव, हरी वस्तु रखें पास।
मेष राशि- मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय सताएगा। बाकी स्वास्थ्य प्रेम, संतान व्यापार सब कुछ बहुत बढ़िया हो चुका है। अब तो आप बहुत अच्छी स्थिति में आ गए हैं। काली वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि- व्यापारिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार मध्यम। काली वस्तु का दान करें।
कर्क राशि- यात्रा परेशानी वाली होगी। धर्म कर्म में अतिवादी न बनें। कार्यों में विघ्न बाधा आएगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम संतान सुधर चुका है, व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोर चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। काली वस्तु का दान करें।
कन्या राशि- जीवनसाथी के साथ थोड़ा मतभेद और मनभेद हो सकता है। उनका स्वास्थ्य भी परेशानी में आ सकता है। प्रेम संतान भी मध्यम, व्यापार मध्यम रहेगा। नौकरी चाकरी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पीली वस्तु का दान करें।
तुला राशि- शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन जीत आपकी होगी। पैरों में चोट चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम संतान ठीक है, व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि- मानसिक अवसाद की स्थिति रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। काली वस्तु का दान करें।
धनु राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान सुधर चुका है। व्यापार भी सुधर चुका है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- व्यावसायिक स्थिति थोड़ी नकारात्मक दिख रही है अपनों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा स्वयं का स्वास्थ्य भी थोड़ा गड़बड़ रहेगा। बाकी व्यापार मध्यम, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। काली वस्तु का दान करें।
कुंभ राशि- गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। कुटुंबो से झगड़ा तकरार न करें। जुबान पर नियंत्रण रखें। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें और निवेश मत करिएगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। बच्चों की सेहत में प्रॉब्लम। प्रेम में तू तू मैं मैं। स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।