आज का पंचांग और राशिफल – कैसा रहेगा आपका दिन, क्या है आज का उपाय जानिए सब कुछ.. 30 मई 2024

ज्योतिष डेस्क – हरदा

आज का पंचांग – Panchang

आज 30 मई, 2024 गुरुवार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि है । ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष सप्तमी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत क्रोधी 1946, बैशाख ।  आज कालाष्टमी है ।

आज सप्तमी तिथि 11:44 AM तक उपरांत अष्टमी | नक्षत्र धनिष्ठा 07:31 AM तक उपरांत शतभिषा | वैधृति योग 08:53 PM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग | करण बव 11:44 AM तक, बाद बालव 10:42 PM तक, बाद कौलव | आज राहु काल का समय 01:58 PM – 03:38 PM है | आज चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा  ।

शुभ काल : अभिजीत मुहूर्त – 11:52 AM – 12:45 PM, अमृत काल–  11:24 PM – 12:55 PM, ब्रह्म मुहूर्त- 04:05 AM – 04:53 AM

सूर्योदय 05:41 AM सूर्यास्त 06:56 PM  चन्द्रोदय 12:19 AM  चन्द्रास्त 12:52 AM

संवाद24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..

Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

आज का राशिफल – Rashifal Zodiac signs

Daily Horoscope 30 May 2024 Aaj ka Rashifal: आज 30 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। आज के दिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार बुध मेष राशि में। सूर्य, शुक्र और गुरु वृषभ राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा और शनि विषयोग बनाकर कुंभ राशि में  गोचर कर रहे हैं। मंगल और राहु अभी भी अंगारक योग बनाकर मीन राशि में चल रहे हैं। आज के राशिफल के अनुसार आज कुंभ में विषयोग और मीन में अंगारक योग बन रहा हैं अत: इन राशियों के जातको को आज के दिन कोई भी शुभ कार्य को टालना श्रेष्ठ होगा । 

मेष राशि- उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आय के स्तोत्र में भी कठिनाइयां होंगी। मन-मस्तिष्क बहुत अच्छा नहीं रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। व्यापार लगभग ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। 

वृषभ राशि- नए व्यापार की शुरुआत अभी न करें। सीने में विकार संभव है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें। 

मिथुन राशि- अपमानित होने का भय है। यात्रा में कष्ट संभव है। कार्यों में विघ्न-बाधा आएगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें। 

सिंह राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में कठिनाइयां आएंगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात का मतलब गलत हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। 

कन्या राशि- स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शत्रुओं पर विजय पाएंगे। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। विद्यार्थियों की यात्रा में थोड़ी कठिनाई होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। नीली वस्तु पास रखें। 

वृश्चिक राशि- भूमि, भवन, वाहन की प्रॉब्लम आएगी। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार ठीक-ठाक दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें। 

धनु राशि- नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। व्यापारिक स्थिति थोड़ी कमजोर दिख रही है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें। 

मकर राशि- निवेश करना वर्जित रहेगा इस समय। धन-हानि के संकेत हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- ऊर्जा ऊपर- नीचे होती रहेगी। बेचैनी, घबराहट बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें। 

मीन राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा या अज्ञात भय सताएगा। पार्टनरशिप में प्रॅाब्लम आएगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!