आज का पंचांग और राशिफल – कैसा रहेगा आपका दिन, क्या है आज का उपाय जानिए सब कुछ.. 23 मई 2024

ज्योतिष डेस्क – हरदा

आज का पंचांग – Panchang

आज 23 मई, 2024 गुरुवार बैशाख माह के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है । बैशाख शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत क्रोधी 1946, बैशाख । आज है सत्य व्रत, पूर्णिमा व्रत, पूर्णिमा, कूर्म जयंती , बुद्ध पूर्णिमा (बुद्ध जयंती) मनाई जाएगी ।

आज पूर्णिमा तिथि 07:22 PM तक उपरांत प्रतिपदा । नक्षत्र विशाखा 09:14 AM तक उपरांत अनुराधा । परिघ योग 12:12 PM तक, उसके बाद शिव योग । करण विष्टि 07:10 AM तक, बाद बव 07:23 PM तक, बाद बालव । आज राहु काल का समय 01:57 PM – 03:36 PM है । आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा  ।

शुभ काल : अभिजीत मुहूर्त – 11:52 AM – 12:44 PM, अमृत काल–  11:21 PM – 01:01 AM, ब्रह्म मुहूर्त- 04:06 AM – 04:54 AM

सूर्योदय 05:42 AM सूर्यास्त 06:53 PM  चन्द्रोदय 06:57 Pचन्द्रास्त 05:51 AM

संवाद24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..

Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

आज का राशिफल – Rashifal Zodiac signs

Daily Horoscope 23 May 2024 Aaj ka Rashifal: आज 23 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। आज बु्द्ध पूर्णिमा पर कुछ राशियों के लिए समय खास हैं तो कुछ जातक पाएंगे सौभाग्य, होंगे बड़े बदलाव। ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज बुध मेष राशि में। शुक्र, सूर्य और गुरु वृषभ राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा नीच के होकर के वृश्चिक राशि में। शनि स्वग्रही होकर के कुंभ राशि में और मंगल और राहु का अंगार योग बन रहा है मीन राशि में गोचर कर रहे हैं । 

मेष राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। एक आनंददायक क्षण भी गुजरेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। व्यवसायिक रूप से भी बहुत अच्छा समय रहेगा। कुल मिलाकर के एक शानदार समय कहा जाएगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- शत्रु मित्रवत व्यवहार करने की कोशिश करेंगे। स्वयं नतमस्तक होंगे। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम, संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- भावुक बने रहेंगे। भावुकता में लिया गया निर्णय नुकसान देगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम। लाल वस्तु पास रखें। 

सिंह राशि- गृह कलह के संकेत हैं लेकिन भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी भी संभव है। घर में कुछ अच्छा भी होगा और कुछ नकारात्मक भी होगा। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम संतान का साथ है, व्यापार सही है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा सा मध्यम कहा जाएगा। प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। लेकिन निवेश किया तो नुकसान भी होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान ठीक-ठाक, व्यापार ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम संतान मध्यम है, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- व्यवसायिक सफलता मिलेगी। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!