ज्योतिष डेस्क – हरदा
आज का पंचांग – Panchang
16, April, 2024 – चैत्र आज 20 अप्रैल, 2024 शनिवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि है । चैत्र शुक्ल पक्ष द्वादशी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत क्रोधी 1946, चैत्र।
आज द्वादशी तिथि 10:41 PM तक उपरांत त्रयोदशी । नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 02:04 PM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी । ध्रुव योग 02:47 AM तक, उसके बाद व्याघात योग । करण बव 09:23 AM तक, बाद बालव 10:42 PM तक, बाद कौलव । आज राहु काल का समय 09:10 AM – 10:45 AM है । आज 08:51 PM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।
शुभ काल : अभिजीत मुहूर्त- 11:55 AM – 12:45 PM, अमृत काल– 06: 50 AM – 08:38 AM, ब्रह्म मुहूर्त- 04:24 AM – 05:12 AM
सूर्योदय 6:01 AM सूर्यास्त 6:39 PM चन्द्रोदय 03:50 PM चन्द्रास्त 04:22 AM
आज का राशिफल – Rashifal Zodiac signs
संवाद24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..
Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

आज का राशिफल – Rashifal Zodiac signs
आज 20 April का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार मेष राशि में गुरु और सूर्य चल रहे हैं। चंद्रमा सिंह राशि में। केतु कन्या राशि में। मंगल, शनि कुंभ राशि में। बुध, शुक्र और राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। जहां पर बुध वक्री हैं। आज के राशिफल के अनुसार मेष, तुला, कुंभ, वृश्चिक, मिथुन राशियों के जातको के लिए आज का दिन वरदान के समान होगा, कन्या राशी के जातक शनिदेव को जरुर प्रणाम करें।
मेष राशि- लिखने-पढ़ने के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। कोई भी कुछ अगर शुरुआत करना चाहते हैं किसी ट्रेनिंग की, कुछ लिखाई-पढ़ाई की, बच्चों का एडमिशन करवाना चाहते हैं तो ये दिन चुनें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।
वृषभ राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी करने का योग बन रहा है। स्वास्थ्य सुधार है। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम चल रही है। व्यापार अच्छा चल रहा है। गणेश जी को प्रणाम करें। गणेश जी पर दुर्वा घास अर्पित करना शुभ होगा।
मिथुन राशि- पराक्रम का समय है ये। जो चाहते हैं उसको शुरू करें। व्यावसायिक नई शुरुआत का समय है ये। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान की स्थिति अभी अच्छी नहीं चल रही है। व्यापार भी थोड़ा सा मध्यम चलेगा, लेकिन कई से रुपये पैसे आएंगे। जिसको बचाकर रखना है। निवेश नहीं करना है और किसी के हाथ में देना नहीं है। नहीं तो पैसा जाएगा तो वापस नहीं आएगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार भी बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- खर्च की अधिकता है। चिंताकारी सृष्टि का सृजन है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार शनैः-शनैः आगे बढ़ रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि- आय में बढ़ोतरी होगी। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत बढ़िया रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कानून का साथ होगा। उच्चाधिकारियों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा। व्यापार अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।
धनु राशि– भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान काफी अच्छा। व्यापार भी बहुत अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।
मकर राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क मत लीजिएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम,संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। काली जी की शरण में बने रहें, उन्हें प्रणाम करते रहें। शुभ होगा।
कुंभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम है लेकिन व्यापार अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।
मीन राशि- शत्रु उपद्रव संभव है, लेकिन शत्रु समन भी संभव है। जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।