आज का पंचांग और राशिफल – कैसा रहेगा आपका दिन, क्या है आज का उपाय जानिए सब कुछ.. 18 अप्रैल 2024

ज्योतिष डेस्क – हरदा

आज का पंचांग – Panchang

16, April, 2024चैत्र शुक्ल पक्ष दशमी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), चैत्र । दशमी तिथि 05:31 PM तक उपरांत एकादशी । नक्षत्र आश्लेषा 07:56 AM तक उपरांत मघा । गण्ड योग 12:43 AM तक, उसके बाद वृद्धि योग । करण गर 05:32 PM तक, बाद वणिज । अप्रैल 18 गुरुवार को राहु 01:55 PM से 03:29 PM तक है । 07:56 AM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा ।

शुभ काल : अभिजीत मुहूर्त- 11:55 AM – 12:46 PM, अमृत काल–  06: 09 AM – 07:55  AM, ब्रह्म मुहूर्त- 04:25 AM – 05:13 AM

सूर्योदय 6:02 AM सूर्यास्त 6:39 PM  चन्द्रोदय 02:10  Pचन्द्रास्त 03:21  AM

आज का राशिफल – Rashifal Zodiac signs

संवाद24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..

Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

संवाद

Rashifal 18 April 2024 : आज 18 अप्रैल को गुरुवार है। बुधवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए सामान्य रहेगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार गुरु और सूर्य मेष राशि में। चंद्रमा स्वग्रही कर्क राशि में। केतु कन्या राशि में। शनि और मंगल कुंभ राशि में। बुध, शुक्र और राहु मीन राशि में गोचर गोचर कर रहे हैं। आज के राशिफल के अनुसार मेष, वृष, मकर, मीन बचकर पार करें समय, कुंभ, धनु, तुला आज भाग्यशाली, पीली वस्तु रखें पास।

मेष राशि– भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसानकारी हो सकता है। बच्चों की सेहत पर ध्यान ध्यान दें। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। व्यापार और स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि– घरेलू सामान, सुख सुविधा की चीजों में बढ़ोतरी होगी लेकिन गृह कलह भी दिख रही है। प्रेम, संतान मध्यम, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, व्यापार ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि– व्यापार का विस्तार होगा। रुपए पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि– निवेश करने से बचें। जुआ, सट्टा या लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान का साथ होगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– मन चिंतित रहेगा, स्वास्थ्य को लेकर के, खर्च को लेकर के। प्रेम संतान का साथ होगा, व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि– आय में आशातीत बढ़ोतरी। शुभ समाचार की प्राप्ति। यात्रा में लाभ। मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि– व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम संतान का साथ, व्यापार भी अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

धनु राशि– भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम संतान का साथ, व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– चोर चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्य की बाधा, विघ्न खत्म हो जाएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार अच्छा। तांबे की वस्तु दान करें, शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!