ज्योतिष डेस्क – हरदा
आज का पंचांग – Panchang
आज 05 अप्रैल, 2024 शुक्रवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि है। चैत्र कृष्ण पक्ष एकादशी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत शोभकृत 1945, फाल्गुन। आज पापमोचनी एकादशी है।
आज एकादशी तिथि 01:28 PM तक उपरांत द्वादशी। नक्षत्र धनिष्ठा 06:06 PM तक उपरांत शतभिषा। साध्य योग 09:55 AM तक, उसके बाद शुभ योग 06:14 AM तक, उसके बाद शुक्ल योग। करण बालव 01:29 PM तक, बाद कौलव 11:56 PM तक, बाद तैतिल। आज राहु काल का समय 10:56 AM – 12:29 PM है। आज 07:12 AM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।
शुभ काल : अभिजीत मुहूर्त- 12:04 AM- 12:54 PM, अमृत काल – 08:37 AM- 10:04 AM, ब्रह्म मुहूर्त- 04:41 AM- 05:29 AM।
सूर्योदय 6:18 AM सूर्यास्त 6:40 PM चन्द्रोदय 03:48 AM चन्द्रास्त 03:12 PM।
आज का राशिफल – Rashifal Zodiac signs
5 अप्रैल 2024 को ग्रहों की स्थिति के अनुसार गुरु और बुध मेष राशि में, जहां बुध वक्री हैं। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा, मंगल, शनि कुंभ राशि में। मीन राशि में सूर्य, शुक्र और राहु गोचर कर रहे हैं। 5 April का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। आज का यह दिन कुंभ, मीन, मकर के लिए समय उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, मेष और धनु आज भाग्य आपका साथ देगा, कर्क राशि के जातक कोइ जोखिम न उठाए, नुकसान संभव है, बजरंग बली को अवश्य प्रणाम करें
मेष राशि– आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी रुपये, पैसे आएंगे। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। मन अच्छा होने के बावजूद भी बहुत अच्छा नहीं रहेगा। प्रेम, संतान भी मध्यम रहेगा। सूर्य को जल देते रहें। काली वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि– व्यापारिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नुकसान नहीं होगा लेकिन नुकसान जैसा लगेगा जिस कारण मन ठीक नहीं रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
मिथुन राशि– अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। कार्यों में विघ्न-बाधा आएगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम रहेगा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि– परेशानी वाला समय है। चोट-चपेट लग सकती है। कोई रिस्क मत लीजिएगा। समय खराब चल रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। काली वस्तु का दान करें। बजरंगबली को प्रणाम करें।
सिंह राशि- स्वंय के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक चंचलता पर काबू रखें। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात कुछ खराब स्थिति में हो सकती है। व्यापार सही रहेगा। नौकरी-चाकरी पर ध्यान दें। नीली वस्तु का दान करें।
कन्या राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। शत्रु नतमस्तक होंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
संवाद 24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..
Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

तुला राशि- मानसिक स्थिति ठीक नहीं दिख रही है। बच्चों की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। नीली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदीर में खलल पड़ेगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। काली वस्तु का दान करें।
धनु राशि- नए व्यापार की शुरुआत न करें। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नाक, कान, गला की परेशानी या कंधे में प्रॅाब्लम संभव है। प्रेम, संतान अच्छा लेकिन फिर भी ध्यान रखने की जरुरत है। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि– मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। धन-हानि के संकेत हैं। निवेश करने से बचें। आपस में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। जुबान पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम,संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
कुंभ राशि– नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा के बीच में फंसे रहेंगे। मन व्याकुल रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि– मानसिक स्थिति खराब रहेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, पार्टनरशिप में प्रॅाब्लम। अज्ञात भय। स्वास्थ्य खराब। प्रेम, संतान खराब। व्यापार खराब। शिवजी की शरण में जाएं। उन्हें प्रणाम करें, उनका जलाभिषेक करें। शुभ होगा।