आज का पंचांग और राशिफल – कैसा रहेगा आपका दिन, क्या है आज का उपाय जानिए सब कुछ .. 3 अप्रैल 2024

ज्योतिष डेस्क – हरदा

आज का पंचांग –

आज 03 अप्रैल, 2024 बुधवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है। चैत्र कृष्ण पक्ष नवमी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत शोभकृत 1945, फाल्गुन।

आज नवमी तिथि 06:29 PM तक उपरांत दशमी। नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 09:47 PM तक उपरांत श्रवण। शिव योग 04:09 PM तक, उसके बाद सिद्ध योग। करण तैतिल 07:24 AM तक, बाद गर 06:29 PM तक, बाद वणिज 05:26 AM तक, बाद विष्टि। आज राहु काल का समय 12:24 PM – 01:57 PM है। आज चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा।

शुभ काल : अभिजीत मुहूर्त-   —-  अमृत काल- 03:39 AM- 05:10 PM, ब्रह्म मुहूर्त- 04:38 AM-05:26 AM

सूर्योदय 6:15 AM सूर्यास्त 6:33 PM  चन्द्रोदय 02:05 PM चन्द्रास्त 12:56 AM

आज का राशिफल –

आज  3 अप्रैल को बुधवार है। बुधवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार  बुध और गुरु मेष राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा मकर राशि में। मंगल और शनि कुंभ राशि में। सूर्य, शुक्र और राहु मीन राशि में और बुध वक्री चलने लगे हैं।

मेष राशि- स्वास्थ्य में सुधार। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। प्रेम, संतान अभी भी मध्यम बना हुआ है। सूर्य को जल देते रहें। 

वृषभ राशि– परिस्थितियों में सुधार। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार आपका ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- लग्नेश के वक्री होने के कारण शारीरिक बचाव पक्ष कमजोर हो गया है। चंद्रमा के अष्टम होने के कारण चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते है। स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि– जीवन में एक उमंग-तरंग दिखेगा आपको। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी बेहतर हो गई। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी। एक रंगीन सा महसूस करेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। शुभ समय कहा जाएगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। 

सिंह राशि- विरोधियों का मुंह बंद करा सकते हैं। इन दिनों ऐसा समय है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चलेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें। 

संवाद 24 के व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..

Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

कन्या राशि- भावुक मत बने रहिएगा। थोड़ा सुधार पर ध्यान रखिए और मानसिक सुधार पर ध्यान रखिए। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। तांबें की वस्तु दान करें। 

तुला राशि– गृह-कलह के संकेत हैं। घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। 

वृश्चिक राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- आर्थिक विकास होगा। धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ अच्छा है लेकिन अभी निवेश मत करिए। शिवजी को प्रणाम करते रहें। उनका जलाभिषेक करें।

मकर राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अभी बहुत अच्छी नहीं है। व्यापार भी मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- चंचलता पर काबू रखें। मानसिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। सर दर्द, नेत्र पीड़ा भी बनी रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें। शाम तक का समय शुभ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!