आज का पंचांग और राशिफल – कैसा रहेगा आपका दिन, क्या है आज का उपाय जानिए सब कुछ .. 2 अप्रैल 2024

ज्योतिष डेस्क – हरदा

आज का पंचांग – Panchang

आज 02 अप्रैल, 2024 मंगलवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि है। चैत्र कृष्ण पक्ष अष्टमी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत शोभकृत 1945, फाल्गुन। आज कालाष्टमी है। 

आज अष्टमी तिथि 08:09 PM तक उपरांत नवमी | नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 10:48 PM तक उपरांत उत्तराषाढ़ा । परिघ योग 06:35 PM तक, उसके बाद शिव योग । करण बालव 08:44 AM तक, बाद कौलव 08:09 PM तक, बाद तैतिल । आज राहु काल का समय 03:29 PM – 05:01 PM है । आज 04:37 AM तक चन्द्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

शुभ काल : अभिजीत मुहूर्त- 12:00 PM-12:49 PM, अमृत काल- 06:05 AM- 07:39 PM, ब्रह्म मुहूर्त- 04:39 AM-05:27 AM

सूर्योदय 6:16 AM सूर्यास्त 6:33 PM  चन्द्रोदय 01:09 PM चन्द्रास्त 12:56 AM

आज का राशिफल –

आज 2 अप्रैल 2024, मंगलवार का दिन  है। मंगलवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। आज ग्रहों की स्थिति के अनुसार गुरु और बुध मेष राशि में । केतु कन्या राशि में। चंद्रमा धनु राशि में। मंगल और शनि कुंभ राशि में। सूर्य, राहु और शुक्र मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। आज के राशिफल Rashifal के अनुसार कुंभ राशी के जातको को शुभ समाचार प्राप्त होगा, वृश्चिक के लिए धन आगमन, मकर का मन परेशान, मेष को भाग्य साथ मिलेगा।

राशिफल – Rashifal

मेष राशि- भाग्य साथ देगा। कार्यों को गति मिल जाएगी। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा और धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार सही चलता रहेगा। काली वस्तु का दान करें। 

वृषभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी सही रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- मन आनंदित रहेगा। नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर। जीवनसाथी की स्थिति पहले से बेहतर। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें। 

कर्क राशि- विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। कार्यों को गति मिलेगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार भी मध्यम रहेगा। पीली वस्तु पास रखें। 

सिंह राशि- संतान पक्ष से थोड़ा तू-तू, मैं-मैं होगा। प्रेम में विरोधाभास रहेगा। मानसिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी। स्वास्थ्य भी मध्यम है। व्यापार सही चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- घरेलू मामलों को तूल न दें। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु दान करें। 

संवाद 24 के व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..

Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति आपकी सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु का दान करें। 

वृश्चिक राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम,संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। निवेश करने से बचें। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- बहुत अच्छे ऊर्जावान महसूस करेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम, संतान की स्थिति भी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें। 

मकर राशि- मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। कर्ज की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम,संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें। 

कुंभ राशि- आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम, संतान की स्थिति सुदृढ़ होगी और यात्रा का योग बनेगा। हरी वस्तु पास रखें। 

मीन राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सबकुछ बहुत बढ़िया दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!