आज कभी भी जारी हो सकती है कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची, दिग्विजय, भूरिया, हिना और अरुण यादव, का चुनाव लड़ना लगभग तय

भोपाल। कांग्रेस आज मध्यप्रदेश के लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। उल्लेखनीय है की कांग्रेस में लंबे समय से प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन जारी है। प्रदेश के आला नेताओं के साथ पार्टी आलाकमान और केंद्रीय चुनाव समिति की कई बैठके दिल्ली में भी हो चुकी है। गुरूवार को पार्टी ने 57 प्रत्याशियों की एक और सूची जारी के दी है ऐसे में माना जा रहा है कि आज दोपहर के बाद कभी भी कांग्रेस उम्‍मीदवारों के नामों का एलान कर सकती है।

इन्‍हें मिल सकता है मौका

पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्टी ने मध्यप्रदेश में अपने दिग्गज नेताओं को चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। गुना से भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव को उतारा जा सकता है तो रतलाम से कांतिलाल भूरिया को चुनाव लड़ना तय हो चुका है, वही प्रदेश की राजगढ़ सीट से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को उतारा जा सकता है। अपुष्ट खबरों के मुताबिक़ पार्टी में कमलनाथ के अलावा कुछ राष्ट्रीय नेता और मशहूर हस्तियों के चुनाव लड़ने की अटकले भी है, जानकारी के अनुसार अगली सूची में भी पार्टी लगभग 50 प्रतिशत युवा चेहरों के साथ मैदान में उतरेगी।

दिल्‍ली बैठक में इन् नामो पर बनी सहमती

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की बैठक में दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने पर सहमति बनी। इसमें बालाघाट से हिना कांवरे, विदिशा से विधायक देवेंद्र पटेल, उज्जैन से विधायक महेश परमार, शहडोल से विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, रीवा से नीलाम अभय मिश्रा, इंदौर से अक्षय कांति बम, भोपाल से अरुण श्रीवास्तव, दमोह से रंजीता गौरव पटेल, सागर से चंद्रभूषण सिंह बुंदेला को चुनाव लड़ाया जा सकता है। मुरैना और ग्वालियर सीट को लेकर अंतिम निर्णय होना बाकी है।

उप्र में आठ नाम तय – 

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में सपा से गठबंधन के तहत उसके हिस्से आईं 17 सीटों में से आठ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। दिल्ली में शुक्रवार को भी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शेष नौ सीटों के लिए प्रस्तावित नामों पर मंथन होगा। हालांकि, कांग्रेस ने अभी अपने प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा नहीं की की है।

प्रदेश में पहले चरण में जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है, उनमें कांग्रेस के हिस्से आई सहारनपुर की सीट शामिल है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस सीट पर इमरान मसूद का टिकट तय हो गया है। पिछले लोकसभा चुनाव में सहारनपुर सीट से किस्मत आजमा चुके इमरान फिर मैदान में होंगे।

इनके अलावा अमरोहा से पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली, कानपुर से वरिष्ठ नेता आलोक मिश्रा, बांसगांव से पूर्व विधायक सदल प्रसाद सिंह, देवरिया से पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, झांसी से पूर्व सांसद प्रदीप आदित्य जैन, बाराबंकी से तनुज पुलिया और वाराणसी से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नाम पर मुहर लगी है।

तीसरी सूची में 57 उम्मीदवारों की घोषणा 

गुरुवार को कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल के बेरहामपुर से चुनाव लड़ेंगे। इस तीसरी लिस्ट में कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की 57 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। 

यहां देखे कांग्रेस की तीसरी सूची, किसे कहां से मिला टिकिट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!