अश्विन स्वामी उत्कृष्ट रेल सेवा पुरुस्कार से सम्मानित !

खिरकिया। पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल में नर्मदा क्लब, हबीबगंज के सभागृह में 68वें रेल सप्ताह समारोह-2023 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी द्वारा वर्ष 2022-23 में उत्कृष्ट रेल सेवा के लिए भोपाल मण्डल के 59 कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार एवं श्रेष्ठ कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अंतर्गत सर्वोतम स्टेशन, डिपो, डीजल शेड, रनिंग रूम इत्यादि को रेल सेवा शील्ड प्रदान की गयी। 

आयोजित कार्यक्रम में मण्डल रेल प्रबंधक ने खिरकिया स्टेशन के स्टेशन उप अधीक्षक अश्विनी स्वामी व संकेत विभाग के उपयंत्री आकाश पंवार को व्यक्तिगत उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन अध्यक्ष गुंजन त्रिपाठी, अपर मण्डल रेल प्रबंधक रश्मि दिवाकर,  योगेश कुमार सक्सेना, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) केएल मीना, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी,  वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, सभी शाखा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी, पुरस्कार प्राप्त करने वाले रेलकर्मी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!